किशनगंज/प्रतिनिधि
सदर थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।जिसमें आरोपी भी 16 वर्षीय नाबालिग है।घटना 22 जनवरी की है।बताया जाता है की बच्ची के इलाज व पंचायती के कारण घटना की प्राथमिकी शनिवार को दर्ज करवाई गई है।प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया गया है।घटना को लेकर बच्ची के मां के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 22 जनवरी की शाम को बच्ची घर के पीछे बगीचे में खेल रही थी। तभी आरोपी नाबालिग ने बच्ची को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।बच्ची जब घर लौटी, तब परिजनों के पास रोने लगी।बच्ची के रोने पर,बच्ची की मां भी घबरा गई और बच्ची से रोने का कारण पूछने लगी। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा है। मां ने जांच की तो बच्ची के निजी अंग से खून बह रहा था।
शुरुआत में बच्ची ने किसी भी आरोपी का नाम नहीं बताया।बच्ची आरोपी की पहचान नहीं कर पा रही थी।बच्ची को इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया।इस बीच बच्ची अपने किसी रिश्तेदार के पास से लौट रही थी।तभी उसने आरोपी नाबालिग को रास्ते में देखा और बच्ची ने अपनी मां को आरोपी नाबालिग के बारे में बताया।इधर बच्ची की हालत बिगड़ने पर बच्ची को 31 जनवरी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बच्ची के इलाज के दौरान घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को मिली।सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया।मामले को लेकर पूर्व में पंचायत होने की बात भी कही जा रही है। सदर अस्पताल में बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी करवाया जा रहा है।एसपी संतोष कुमार ने कहा कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है। वही आरोपी भी नाबालिग है और उसे निरुद्ध किया गया है।




























