अंचलाधिकारी की हड़ताल से ग्रामीणों को भारी परेशानी, बेरंग लौटे दर्जनों फरियादी

SHARE:

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के वार्ड संख्या 12 गढ़ीटोला खजूरबाड़ी से अंचल कार्यालय पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उन्हें पता चला कि अंचलाधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं। आवश्यक कार्यों के लिए आए लोग बिना काम कराए ही बेरंग लौटने को मजबूर हो गए।ग्रामीणों में नजीर आलम, दयावती देवी, जरा देवी, मालो देवी, लीला देवी, राजकुमार महतो, बसमतिया देवी, अलसी देवी, सीजखती देवी, चरित्र ऋषिदेव, वीर लाल ऋषिदेव, हरि मंगल ऋषिदेव, नितेश कुमार ऋषिदेव सहित कई लोग शामिल थे। इन लोगों ने बताया कि वे विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों—जैसे दाखिल-खारिज, भूमि प्रमाण पत्र, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, सुधार कार्य तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के लिए सुबह से ही अंचल कार्यालय पहुंचे थे।ग्रामीणों का कहना है कि कार्यालय पहुंचने पर उन्हें किसी प्रकार की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। बाद में कर्मचारियों से जानकारी मिली कि अंचलाधिकारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण कार्यालय में नियमित कार्य बाधित है। इससे दूर-दराज से आए गरीब, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हुईं। कई लोग दैनिक मजदूरी छोड़कर आए थे, लेकिन बिना काम हुए उन्हें वापस लौटना पड़ा।ग्रामीणों ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि हड़ताल की सूचना पहले से दी जाती, तो उन्हें अनावश्यक परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। उन्होंने मांग की कि हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता के जरूरी काम प्रभावित न हों।
इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है और अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली को सुचारु रखने की अपील की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई