फारबिसगंज में अमर शहीद जगदेव बाबू की 104वीं जयंती मनाई गई

SHARE:

अररिया /बिपुल विश्वास 

बिहार लेलिन अमर शहीद जगदेव बाबू की 104वीं जयन्ती समारोह फारबिसगंज होटल मोर्या प्राईड में आयोजित की गई। समारोह की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष  नवीन कुमार मेहता ने की।जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद की अध्यक्ष बीणा देवी एवं सुपौल जिला के लोक सभा प्रत्याशी सह निर्मली विधानसभा के राजद प्रत्याशी बैद्यनाथ मेहता सेवानिवृत्त आईआरएस थे।इस मौके पर जगदेव बाबू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वही रमेश मेहता उर्फ कुशवाहा भीम, विद्यानंद पासवान, सचीदान्द मेहता ,नवल राही, सनदेव मेहता, सदानंद मेहता इत्यादि वक्ताओं ने जगदेव प्रसाद के विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करने की अपील की। नगर परिषद फारबिसगंज में जगदेव बाबू की आदम कद कि प्रतिमा कि स्थापना पर विचार रखा ।जिसकी सहमति नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा दी गई ।

 समारोह का संचालन प्रो लक्ष्मण प्रसाद मेहता के द्वारा किया गया। समारोह में प्रदीप कुमार मेहता, मन्टू मेहता, शिवनारायण मेहता ,साहजहां शाद, संजय मेहता, शहनवाज आलम ,जगदीश सरदार, शत्रुघ्न यादव, मोदनारायन मेहता ,राजेंद्र मेहता, बब्लू मेहता, प्रताप नारायण मंडल ,आशीष मेहता ,श्याम मेहता, बिरवल मेहता ,बिमल मेहता, बिनोद मेहता, खगेन्द्र मेहता, नरेश मेहता, कपिल देव मेहता एवं सैकड़ों लोग मौजूद थे।

सभा के अंत में संयोजक रमेश मेहता के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई