संवाददाता: विजय कुमार
टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सेंटर 30 दिसंबर से बंद रहने के कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आधार अपडेट, सुधार, नाम जोड़ने एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोग रोजाना प्रखंड कार्यालय पहुंचते थे, लेकिन सेंटर बंद होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता था। इससे खासकर गरीब तबके, छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी कठिनाई हो रही थी।इस गंभीर समस्या को लेकर न्यूज लेमनचूस ने प्रमुखता से खबर को दिखाया था ।
खबर दिखाए जाने के बाद जिला पदाधिकारी विशाल राज ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद सोमवार, 2 जनवरी से टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय परिसर में आधार सेंटर को पुनः चालू कर दिया गया। सेंटर खुलते ही लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
मालूम हो कि अब ग्रामीणों को दर दर की ठोकर नहीं खानी पड़ेगी।प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सोमवार यानी 2 जनवरी से आधार सेंटर पुनः सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के लोग निर्धारित समय के भीतर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपने आधार से संबंधित सभी प्रकार के सुधार एवं अपडेट का कार्य करवा सकते हैं।
आधार सेंटर खुलने पर स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रखंडवासियों ने जिला पदाधिकारी विशाल राज के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।साथ ही न्यूज लेमनचूस का भी आभार जताया है।




























