कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम
मध्य विद्यालय हिम्मत नगर में विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान विद्यालय परिवार एवं शिक्षक समाज ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम को फूल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर कर सम्मानित कर उनके लंबी उम्र और स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना किया।

साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उनका समर्पण,कार्यकाल और व्यक्तित्व
को याद किया गया।समारोह का शुभारंभ छात्र छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक मनाजीर आलम एवं कार्यक्रम का संचालन सईद अख्तर ने किया।जबकि मंच का संचालन शिक्षक इकबाल हुसैन, इन्हेसार राही और जहांगीर आलम ने किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सादिर ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्त जीवन का एक पड़ाव है।

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम का व्यवहार शिक्षक समाज के लिए स्नेहिल है। शिक्षा जगत हमेशा उनको मार्गदर्शी के रूप में याद करते रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक शिक्षक सईद अख्तर ने कहा कि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम मृदुभाषी और हम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहे। सभी शिक्षकों के साथ उनका सम्मान जनक और सकारात्मक रवैया रहा। एक आदर्श प्रधानाध्यापक के रूप में अपने उच्च नैतिकता और दुरदर्शिता से विद्यालय परिवार को एक सुत्र में बंधे रखे।

उन्होंने अपने कार्यकाल में विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर सहायक शिक्षक राधा प्रसाद,तुनजीर आलम,ओमप्रकाश,नौमान अख्तर, अब्दुर रहमान, अख्तर आलम,किरण कुमारी,अबू रेहान हैदर, सादिर आलम, जहुर आलम,अबू रेहान, अरुण कुमार यादव, अकबर जमाली, राजेन्द्र पाल,रियाज अनवर, इस्लाम उद्दीन, अब्दुल वाहिद,मनोज कुमार दास,इन्हेसार राही, जहांगीर आलम, शाहबाज साहिल, ममनून आलम,इली इमाम,मु नज्म, मनोज कुमार दास,जीएम तस्लीम,सियाक आलम, अमित कुमार, विनोद कुमार,तूफानू लाल सिंह, बैद्यनाथ प्रसाद,अलीम उद्दीन,जूनेद आलम,अली इमाम, नुरुल हसन, रिजवान जलील अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता मुसब्बीर आलम बाबू,अबू रेहान आलम समेत कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।




























