विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,नोडल पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

SHARE:

किशनगंज /मो मुर्तुजा

शनिवार को द पुर्णिया डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ठाकुरगंज के नोडल पदाधिकारी फिरोज नैय्यर के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सम्मान समारोह में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में दर्जनों पैक्स चेयरमैन व शाखा प्रबंधकों ने सामुहिक रुप बुकें एंव शाल ओढ़ाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस मौके पर नोडल पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करतें कहा की सरकारी सेवा में एक लंबा अंतराल गुजारने के बाद आप लोगों के बीच आज विदाई ले रहा हूं।जिसे में अपने जीवनकाल में सबसे अच्छा पल समझता हूं। उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित पैक्स चेयरमैन एवं गणमान्य लोगो को अपने विदाई समारोह में लोगों के आंखों को नम कर दिया।प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार ने भी अपने संबोधन में कहा कि पंचायत वासियों के कार्य में किसी भी तरह का परेशानी हो तो निर्भिक होकर मेरा सहयोग लें, में सहयोग हेतु हमेशा तत्पर हूं ।

आयोजित कार्यक्रम में सभी ने श्री नैयर के कार्यकाल की सराहना की ।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक शबी अनवर, कर्मी ओम कुमार, दुधओंटी पैक्स चेयरमैन मोहम्मद धोला, इंतजार आलम, अशोक कुमार राय, रागीब असलम, नजिर आलम,चेयरमैन मोहम्मद कैशर, मोहम्मद अजीमुद्दीन, मुश्ताक आलम, नरेश कुमार सिंह, महेश कुमार सिन्हा, अनवर आलम के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई