देश का बजट ‘विकसित भारत’ और देश की सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर बनाया गया है :मंचन केशरी

SHARE:

अररिया/बिपुल विश्वास

फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी के जनसंपर्क कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय बजट को देखा और सुना। केंद्रीय बजट पर फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने कहा, “केंद्रीय वित्त मंत्री ने तीन ‘कर्तव्यों’, हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं की स्थापना, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और अस्पतालों के बारे में बात की है मैं विकसित भारत की नींव रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।

श्री केसरी ने कहा यह बजट”आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है, जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है।आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जिला में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है। भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ये बजट मददगार साबित होगा। बजट में
किसान, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी क्षेत्रों को बजट में पूरी तरह से शामिल किया गया है।

आज का बजट ‘विकसित भारत’ और देश की सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बजट में भारत को बायो-फार्मा और मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने की बात कही गई है। साथ ही, पर्यटन गलियारों की घोषणा की गई है। यह बजट विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रोडमैप पेश करता है। इस मौके पर बीजेपी नेता मनोज झा,आयुष कुमार कालू, प्रेम केसरी,,अभदेश मंडल,राजू मंडल मनोज मेहता बिपिन मेहता अमित सिंह अर्णव सिंह अलोक कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई