किशनगंज: टेढ़ागाछ के सभी पंचायतों में फार्मर आईडी शिविर का आयोजन, किसानों को मिल रहा सीधा लाभ

SHARE:

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फार्मर आईडी शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों की फार्मर आईडी बनाकर उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में हवाकोल पंचायत के गम्हरिया गांव में भी फार्मर आईडी शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में किसान पहुंचकर अपनी फार्मर आईडी बनवाते नजर आए।

गम्हरिया में आयोजित शिविर में राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार, कृषि सलाहकार मिन्हाज असगर, सर्वे अमीन दीपक कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। सभी कर्मियों ने किसानों के दस्तावेजों की जांच कर फार्मर आईडी एक्टिवेशन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराया। शिविर में किसानों को फार्मर आईडी के महत्व और इससे जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दोपहर 2:30 बजे तक हवाकोल पंचायत में लगभग 35 किसानों की फार्मर आईडी सफलतापूर्वक एक्टिवेट की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शेष किसानों की आईडी बनाने का कार्य भी लगातार जारी है, ताकि कोई भी पात्र किसान इससे वंचित न रह जाए।कृषि सलाहकार मिन्हाज असगर ने कहा कि फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, बीज अनुदान, खाद एवं अन्य कृषि योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा।

इससे किसानों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।शिविर में पहुंचे किसानों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि गांव में ही सुविधा मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। प्रशासन द्वारा सभी पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाने से किसानों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई