टेढ़ागाछ में लाइफ केयर मेडिकल का शुभारंभ,अब दवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के निकट रविवार को लाइफ केयर मेडिकल दुकान का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद प्रतिनिधि अकमल समसी ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों ने दुकान संचालक को शुभकामनाएं दीं और इसे क्षेत्र के लिए एक उपयोगी पहल बताया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद प्रतिनिधि अकमल समसी ने कहा कि टेढ़ागाछ जैसे ग्रामीण क्षेत्र में एक व्यवस्थित और पूर्ण मेडिकल दुकान का खुलना आम लोगों के लिए बड़ी राहत है।

उन्होंने कहा कि अब क्षेत्रवासियों को दवाइयों के लिए कालियागंज या बहादुरगंज जैसे दूरस्थ स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि आवश्यक और जीवनरक्षक दवाएं अब यहीं उपलब्ध होंगी। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी, खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तुरंत दवा मिल सकेगी।दुकान के संचालक युगल किशोर ने बताया कि लाइफ केयर मेडिकल में सभी प्रकार की सामान्य एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय दवाएं, प्राथमिक उपचार से जुड़ी सामग्री, जांच से संबंधित आवश्यक वस्तुएं तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि दवाओं की गुणवत्ता, उचित मूल्य और समयबद्ध उपलब्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही जरूरतमंद और गरीब मरीजों को यथासंभव सहयोग भी किया जाएगा।स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मेडिकल दुकान के खुलने से न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों ने क्षेत्र के बेहतर स्वास्थ्य ढांचे के लिए ऐसे और प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई