किशनगंज/प्रतिनिधि
इंटरमीडिएट के तीनों संकाय की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई।पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त सम्पन्न हुई।किसी केंद्र में किसी भी परीक्षार्थी के निष्काषन की सूचना नहीं है। पहले दिन परीक्षार्थियों की संख्या कम थी। एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि पहले दिन इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त संचालित हुई है। लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है।पहले दिन दोनो पालियो की परीक्षा में कुल 2 हजार 780 परीक्षार्थी शामिल हुए व 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।पहली पाली की परीक्षा में 2398 परीक्षार्थी शामिल हुए व 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।
दूसरी पाली की परीक्षा में 363 परीक्षार्थी शामिल हुए व 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।परीक्षा 20 केंद्रों में संचालित की जा रही है।पहली पाली की परीक्षा 9 बजकर 30 मिनट निर्धारित थी। परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंचना था।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा इस बार परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों के गेट को बंद किए जाने के निर्देश को लेकर कई परीक्षार्थी पहले दिन की परीक्षा को लेकर एक घंटा पहले ही केंद्र पहुंचने लगे थे।केंद्रों के बाहर लगे सिटिंग पेपर में अपना रोल नंबर देखकर परीक्षार्थी कमरे तलाश रहे थे।
केंद्र के बाहर जांच के बाद ही किसी भी परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था।पहले दिन पहली पाली की परीक्षा में गर्ल्स हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के कारण उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।बाद में परीक्षार्थी के तबियत में सुधार आ गया।केंद्रों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
वही पहली पाली की परीक्षा में एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार , डीईओ नासिर हुसैन परीक्षा केंद्रों का मुआयना कर रहे थे।दूर दराज के परीक्षार्थी टेंपू , बाइक आदि से केंद्र पहुंच रहे थे।वही कई छात्र होटलों व लॉज में भी ठहरे हुए थे।5 बजे परीक्षा समाप्ति के बाद केंद्र के पास वाले सड़क में अत्यधिक भीड़ उत्पन्न हो गई थी।




























