पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें: एसपी

SHARE:

किशनगंज/रणविजय


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने रविवार को जियापोखर थाना का विस्तृत वार्षिक निरीक्षण किया है. इस दौरान उन्होंने थाने के कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की और पुलिस पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं. निरीक्षण के दौरान एसपी श्री कुमार ने थाने के विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया. उन्होंने लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांडों का निष्पादन समय सीमा के भीतर करें.

उन्होंने विशेष रूप से थाना क्षेत्र के चौकीदारों की उपस्थिति की जांच की तथा चौकीदारों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तरह सतर्क रहें और क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी गतिविधि की सूचना तत्काल थाने को दें. साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें, अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाएं. पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को से कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए.

आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और अपराध मुक्त वातावरण बनाने के लिए उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को और अधिक सक्रिय होने का निर्देश दिया है.

पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मी प्रोत्साहित किए जाएंगे, वहीं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध हर हाल में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. निरीक्षण में एसडीपीओ टू ठाकुरगंज, मंगलेश कुमार सिंह के अलावे थानाध्यक्ष गौतम कुमार बाकी अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थें.

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई