देश का आम बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का करेगा कार्य: चंद्रकला

SHARE:

अररिया /बिपुल विश्वास

भाजपा जिला मंत्री चन्द्रकला राय ने आम बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने वाला जनकल्याणकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, महिला उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता और कौशल विकास योजनाएं महिलाओं के आर्थिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होंगी।


चन्द्रकला राय ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधान किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे।

उन्होंने इसे “आत्मनिर्भर भारत” की दिशा में निर्णायक कदम बताते हुए कहा कि यह बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का कार्य करेगा। आम बजट 2026 देश को प्रगति और समृद्धि के नए मार्ग पर ले जाने वाला है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!