किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज का ऐतिहासिक खगड़ा मेला इन दिनों अपने पूरे परवान पर है। मेला शुरू होने के साथ ही हर दिन हजारों की संख्या में लोग खगड़ा मेला ग्राउंड पहुंच रहे हैं और मेले का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।मालूम हो कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया गया है। इस बार भी ऐतिहासिक खगड़ा मेला अपनी परंपरा और आकर्षण के साथ लोगों को लुभा रहा है। मेले का उद्घाटन करीब पंद्रह दिन पूर्व जिलाधिकारी विशाल राज के द्वारा किया गया था।
मेला आयोजक सुबीर कुमार और बबलू साहा मेले को सफल और व्यवस्थित बनाने में पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। सुरक्षा, साफ-सफाई और सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।मेले में खिलौनों, घरेलू सामान, कपड़े और खाने-पीने की दुकानों पर खास भीड़ देखी जा रही है।
वहीं बच्चों के लिए झूले, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन,जल परी और युवाओं के लिए मौत का कुआं, चित्रहार जैसे रोमांचक साधन मेले का मुख्य आकर्षण बने हुए हैं।गौरतलब हो कि
खगड़ा मेला केवल मनोरंजन का ही नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है। वही मेला में पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है ।




























