कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कारवाई में 60 बोरी यूरिया खाद किया गया जप्त

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

कृषि विभाग ने सदर थाना की पुलिस के सहयोग से शनिवार को लहरा चौक से 60 बोरी यूरिया खाद जप्त किया है। जप्त खाद जुगाड़ वाहन से बंगाल से लाया जा रहा था।खाद के साथ जुगाड़ वाहन के चालक को भी हिरासत में लिया गया है।

खाद बरामदगी मामले में रविवार को सदर थाना में जुगाड़ वाहन चालक मोहम्मद माजिद पाठकोईहाट कोचाधामन निवासी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा व उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

प्राथमिकी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मोबससीर आलम के बयान पर दर्ज करवाई गई है।विभाग को सूचना मिली थी की किशनगंज के रास्ते अवैध रूप से कालाबाजारी का खाद ले जाया जा रहा है।सूचना पर टीम लहरा चौक के पास पहुंची और जांच के दौरान खाद लोड वाहन जप्त किया गया।

पुलिस के द्वारा चालक से पूछताछ करने पर बताया गया की उक्त खाद बंगाल के कानकी से कोचाधामन ले जाया जा रहा था। खाद और जुगाड़ वाहन का कागजात मांगने पर चालक के द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया।

पुलिस व कृषि विभाग मामले में आगे की छानबीन में जुटी हुई है।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि कालाबाजारी का खाद ले जाए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।आगे अनुसंधान जारी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई