KishanganjNews:प्रखंड स्तरीय डीपीएल टूर्नामेंट का जनप्रनिधियों ने किया शुभारंभ, पहला मैच तुलसिया 7 विकेट से जीता

SHARE:

दिघलबैंक /मुरलीधर झा

जिले के दिघलबैंक प्रखंड में डीपीएल यानी दिघलबैंक प्रीमियम मैच का आगाज 2 फ़रवरी से किया गया है। इस टूर्नामेंट का प्रारूप 20 ओवर का रखा गया है जिसमें प्रखंड के सभी 16 पंचायत की टीम को सम्मिलित किया गया है।सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे प्रखंड स्तरीय डीपीएल टूर्नामेंट का उद्घाटन तुलसिया मुखिया जैद अजीज, अकलेसुर रहमान, गणेश कुमार सिंह,मेराज रजा, सरफराज आलम, एहतशाम आलम,विनोदानंद ठाकुर एवं खिलाड़ियों द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर किया गया।

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दिघलबैंक के युवाओं के प्रतिभा को दिखाने का यह बहुत बड़ा अवसर है। यह टूर्नामेंट दिघलबैंक के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आने वाले समय में यादगार होने वाला है इसलिए सभी खिलाड़ियों से अपील है कि खेल को खेल भावना के साथ खेले और अपने प्रतिभा को दिखाए। उद्घाटन मुकाबला तुलसिया और जागीर पदमपुर के बीच खेला गया ।

जहां जागीर पदमपुर को टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में ऑल आउट होकर 95 रन बनाए जवाब में तुलसिया की टीम ने 7 विकेट से इस मैच को बड़े ही आसानी से जीत हासिल की है।

टूर्नामेंट कमेटी में मुख्य रूप से मोहम्मद सद्दाम अहमद, मोहम्मद मुजाहिद आलम, हरिनंदन सिंह, मेजर चौधरी, कृष्ण प्रसाद सिंह सहित स्थानीय नवयुवक सम्मिलित है।इस दौरान खेल को देखने के लिए पूरे प्रखंड क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई