योजना के लंबित आवेदनों के निष्पादन, बकाया किस्तों के भुगतान के लिये शिविर का होगा संचालन
योग्य लाभुकों को चयन करते हुए शतप्रतिशत लाभुकों को उपलब्ध कराया जाये योजना का लाभ : जिलाधिकारी
किशनगंज / संवाददाता
जिले में कुपोषण से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिये 01 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जायेगा। पोषण माह के दौरान 01 से 07 सितंबर के बीच मातृ वंदना सप्ताह का आयोजन किया जाना है। इसके तहत प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लंबित आवेदनों के निष्पादन के साथ-साथ योजना के बकाये किस्तों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाना है। इसके लेकर आयोजित विशेष शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने गुरुवार को किया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ नंदन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मंजूर आलम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रंजीत कुमार, राष्ट्रीय पोषण अभियान के जिला समन्वयक मंजूर आलम, केयर के प्रशनजीत प्रमाणिक,सभी सीडीपीओ, एलएस सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिये योजना महत्वपूर्ण :
शिविर का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि योजना लाभ के लिये आवेदन करनी वाली महिलाओं की उम्र कम से कम 19 वर्ष होनी चाहिये। इससे कम उम्र की गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता है। योजना का लाभ राशि सीधे गर्भवती महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है। योजना लाभ के लिये पंजीकरण कराने के लिये राशन कार्ड, बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, माता-पिता का आधार कार्ड सहित अन्य पहचान पत्र सहित अन्य पहचान पत्र, बैंक एकाउंट संबंधी विवरण उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिहाज से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का सफल क्रियानव्यन महत्वपूर्ण है।
पीएमएमवीआई के तहत तीन किस्तों में 5000 रुपये देने का है प्रावधान
योजना के संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि केंद्र सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली गर्भवती व धात्री महिलाओं को सशर्त 5000 हजार रुपये की सहायता राशि देने का प्रावधान है। इसमें अंतिम मासिक चक्र के 150 दिन के अंदर गर्भावस्था पंजीकरण कराने के बाद पहले किस्त के रूप में 1000 रुपये, गर्भावस्था के 06 माह पूरा होने पर कम से कम एक बार एएनसी जांच कराने के बाद दूसरे किस्त के रूप में 2000 रुपये व नवजात शिशु के जन्म पंजीकरण व टीकाकरण के उपरांत तीसरे व अंतिम किस्त के रूप में 2000 रुपये भुगतान किये जाने का प्रावधान है।
शिविर के माध्यम लंबित आवेदनों का निष्पादन प्रमुखता
मातृ वंदना सप्ताह से संबंधित जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मंजूर आलम ने बताया कि कोरोना संबंधी गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए जिला, परियोजना कार्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर कई गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। मातृ वंदना सप्ताह का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जायेगा। ताकि अधिक से अधिक संख्या में योग्य लाभुकों को इसका लाभ उपलब्ध कराया जा सके। विभिन्न स्तरों पर विशेष शिविर आयोजित कर योजना के तहत लंबित आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाना है। साथ ही दूसरे व तीसरे किस्त के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाना शिविर का मुख्य उद्देश्य है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम … Read more

























