पटना /प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समक्ष एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में पंचायतीराज विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया।पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने प्रस्तुतीकरण के द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इसके लक्ष्य, अधिष्ठापन हेतु स्थलों का चयन रख-रखाव, वित्तीय प्रबंधन आदि के संबंध में जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव ने 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के कार्यान्वयन के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने इसकी राशि के उपयोग को लेकर प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रस्तुतीकरण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेक पंचायत में सोलर स्ट्रीट लाईट लगाए जाने को लेकर योजना बनायी गई है। सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने के लिए स्थलों के चयन को लेकर सर्वे ठीक से कर लें। सभी स्थलों का चयन एक ही साथ कर लें सोलर स्ट्रीट लाईट को लगाए जाने के क्रम में स्थल चयन इस प्रकार हो कि कोई इस योजना से वंचित न रहे। पंचायत सरकार भवन के दोनों इंट्री प्वाइंट, अस्पतालों सहित अन्य जरुरी जगहों को ध्यान में रखते हुए स्थल का चयन करें।
उन्होंने कहा कि हमलोगों का उद्देश्य सिर्फ सोलर स्ट्रीट लाईट लगाना ही नहीं है बल्कि उसका ठीक से रख-रखाव भी करना है। उन्होंने कहा कि यह हमेशा फंक्शनल रहे इसके लिए मेंटेनेंस जरुरी है। सोलर स्ट्रीट लाईट के रख रखाव का प्रावधान जरुर करें सोलर स्ट्रीट लाईट की ज्यादा संख्या में जरूरत होगी इसको ध्यान में रखते हुये बिहार में ही इसके निर्माण इकाई लगाने की दिशा में काम करें, इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा का कार्यान्वयन ठीक ढंग से हो, इसकी राशि का पंचायतों में योजनाबद्ध तरीके से उपयोग करें। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे, जबकि वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, पंचायतीराज मंत्री श्री सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री संजीव हंस, पंचायतीराज विभाग के निदेशक डॉ० रंजीत कुमार सिंह, ब्रेडा के निदेशक श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी जुड़े हुए थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पिकेट स्थित मस्तान चौक पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जांच के दौरान काले … Read more
- खेरिया गंगा घाट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,सुरक्षा व कटाव रोधी कार्य पर सख्त निर्देशकुरसेला/कटिहार- बुधवार को डीएम अशुतोष द्विवेदी ने खेरिया घाट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य और नाव परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटाव की गंभीर स्थिति का जायजा … Read more
- सहयोग शिविर की तैयारी तेज, डीएम ने किया स्थल निरीक्षणबरारी /कटिहार – बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सहयोग शिविर” को लेकर प्रखंड के सेमापुर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सेमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैसागोविंदपुर … Read more
- एमएलसी ने मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र, इंटरसिटी एक्सप्रेस में बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांगसालमारी / कटिहार – सालमारी व्यवसा संघ के आग्रह पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रबंधक को पत्र लिखकर कर गाड़ी संख्या 15719- 20 कटिहार – सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस में … Read more
- बन्दोबस्त घाट पर ही चलेगी नाव,अवैध घाटों पर सख्ती – जिलाधिकारीडीएम ने काढ़ागोला गंगा घाट का किया निरीक्षण बरारी /कटिहार – जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा नदी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर … Read more
- तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर उत्साह, विकास और सुशासन पर जनता का भरोसा – ई. विकास तिवारीबरारी/कटिहार -पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश पर क्षेत्र के भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के जिला मंत्री ई. विकास तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे जनता … Read more
- ओलंपियाड में राज्य स्तर पर प्रखंड के होनहार छात्रा ने रचा इतिहासफलका / कटिहार – प्रखंड में कैपस्टोन मिशन स्कूल साइंस ओलंपियाड रिजल्ट के मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। इस वर्ष राज्य स्तर रैंक पर साइंस ओलंपियाड छात्रा ने फलका प्रखंड में सफलता हासिल की … Read more
- एसडीएम ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण,सुरक्षित नाव परिचालन पर जोरमनिहारी /कटिहार – बुधवार को मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी मार्ग में सुरक्षित नाव परिचालन को लेकर निर्धारित … Read more
- “कभी तालियों की गूंज, आज बेबसी का सन्नाटा: बहुरूपिया कलाकार दर-दर भटकने को मजबूर”फलका/ कटिहार – फलका बाजार गल्ली मोहल्लों में इन दिनों बहरूपियों ने दिखाई अपनी कला ऐसी कला की हर कोई रहजाता है दंग पहले दिन शक्तिमान का रूप धारण कर लिया। दूसरे दिन नारद मुनि … Read more
- दिल्ली में बिहारी युवक पांडव कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शनपार्टी कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौक तक निकाले गए इस कैंडल मार्च के जरिए कार्यकर्ताओं ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित कीकेंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोषियों को सजा और न्याय की … Read more
- नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए समिति ने जिलाधिकारी से की मुलाक़ातसमेली /कटिहार – प्रखंड अंतर्गत डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति नरैहिया के शिष्टमंडल ने पुनः कटिहार जिलाधिकारी से मुलाक़ात की । |जिसमें डिग्री कॉलेज का निर्माण नरैहिया स्कूल की खाली पड़ी जमीन में करवाने की … Read more
- मनिहारी पुलिस नशेडियों के विरूद्ध सख्त,शराब के नशे में हंगामा करने आरोप में छः पियक्कड गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने मनिहारी रेलवे कॉलोनी से 6शराबी को शराब के नशे में हल्ला–गुल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकडे गये युवकों की पहचान सोमर कुमार महतो (30) पिता शयामलाल … Read more
- katiharNews:एक साथ उठी दो युवकों की अर्थी,गांव में पसरा मातमतेलघी दरगाहा गांव में पसरा मातम परिजनों का रो रोकर बुरा हाल फलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के पीरमोकाम पंचायत के तेलघी दरगाहा गांव में बुधवार को उस समय सन्नाटा पसरा जब गांव के दो … Read more
- अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा,भक्तिमय हुआ माहौलमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनीया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में कुंवारी कन्याओं के साथ-साथ दो हजार … Read more
- पर्यावरण संरक्षण को लेकर एसडीएम को समाजसेवियों ने सौंपा पौधा सालमारी /कटिहार – बारसोई अनुमंडल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अहम पहल देखने को मिली। अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आये समाजसेवी और पर्यावरण कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार से मुलाकात … Read more
- उर्वरक के संतुलित उपयोग एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजनकटिहार – कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में ऊर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान … Read more
- सालमारी कालेज चौक पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित का मामला अब तक नहीं सुलझासालमारी / कटिहार -आरडीएस कॉलेज चौक सालमारी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा विस्थापन का मामला सुलझने की जगह उलझता चला जा रहा है। जिला पदाधिकारी कटिहार के निर्देश पर अंचलाधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम, स्टेट … Read more
- फारबिसगंज में चिकित्सक के ऊपर हमले का प्रयास,वाहन को किया क्षतिग्रस्त,पीड़ित ने थाने में दिया आवेदनसंवाददाता: अरुण कुमार फारबिसगंज में शिशु रोग विशेषज्ञ पर हमला किए जाने का प्रयास और वाहन को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित चिकित्सक डॉ दीपक कुमार द्वारा इस संबंध में फारबिसगंज … Read more
- हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से भक्तिमय हुआ माहौल,बारिश के बावजूद उमड़ी भक्तों की भीड़संवाददाता: रणविजय पौआखाली के प्लस टू हाईस्कूल मैदान में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। अवसर है भव्य हरिनाम संकीर्तन समारोह का, जिसका आज तीसरा दिन है। आस्था का आलम यह है … Read more
- किशनगंज:स्थानीय लोगों के विरोध के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पेट्रोल पंप की हुई जांचविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित नयारा पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा जांच की गई । जिसमें जिला अपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड अपूर्ति … Read more




























