न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :शिविर लगा कर दिव्यांगो को सहायक उपकरण किया गया वितरित

किशनगंज/संवादाता

किशनगंज जिला प्रशासन के द्वारा आज शिविर लगाकर एडिप योजनांतर्गत दिव्यंगजनो को ट्राइसाइकिल सहित अन्य उपकरण वितरित किया गया ।मालूम कि जिले के कुल 79 लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र , व्हील चेयर,बैसाखी सहित अन्य उपकरण जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा वितरित किया गया ।

किशनगंज प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में Covid 19 को देखते हुए पूरी सतर्कता के साथ सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए सहायक उपकरण वितरित किया गया है ।इस मौके पर श्री कांत पांडे, श्री जय प्रकाश ,राहुल देव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Share this news

Leave a Comment