न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :24 घंटे में कोरोना से 2 लोगो की मौत , संक्रमितों की संख्या पहुंची 1579

किशनगंज/संवादाता

सीमावर्ती किशनगंज जिले में शुक्रवार को 51 नए covid 19 के मरीज मिले है । जिसके बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1579 पहुंच चुकी है ।वहीं जिले में 24 घंटे के अंदर दो मरीजों की मौत कोरोना की वजह से हुई है ।

गुरुवार देर शाम जिले के कोचाधामन प्रखण्ड के अलता हाट निवासी एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई वहीं शुक्रवार को एक महिला जो कि सदर थाना क्षेत्र के डुमरिया की रहने वाली थी उनकी मौत इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले जाने के दौरान हो गई है ।

जिसके बाद लोग सहमे हुए है ।जिले में मृतकों कि संख्या बढ़ कर 11 पहुंच चुकी है वहीं 299 सक्रिय मरीज है जिनका उपचार चल रहा है ।

Share this news

Leave a Comment