पटना /संवादाता
बिहार सरकार ने रेत माफिया से संबंध रखने वाले दर्जनों अधिकारियों पर बड़ी करवाई करते हुए यह जता दिया है की भ्रष्टाचार से किसी तरह का समझौता करने के मूड में सरकार नहीं है । मालूम हो की बिहार सरकार ने दो IPS अफसर और चार DSP समेत 18 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है । ये कार्रवाई अवैध बालू खनन के मामले में की गई है ।
किन-किन IPS अफसर गिरी गाज
अवैध बालू खनन के मामले में बिहार सरकार ने दो आईपीएस अफसरों को निलंबित कर दिया है । जिन दो आईपीएस अपसरों को सस्पेंड किया गया है उसमें सुधीर कुमार पोरिका और राकेश दुबे शामिल है । इन अधिकारियों पर अवैध खनन, भंडारण और परिवहन में अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने, इसमें शामिल लोगों को मदद पहुंचाने के साथ खुद इसमें संलिप्त रहने का गंभीर आरोप है।आपको बता दें कि सुधीर कुमार पोरिका औरंगाबाद के तत्कालीन एसपी थे और राकेश दुबे भोजपुर के पुलिस कप्तान थे। अवैध बालू खनन के आरोप लगने के बाद इन्हें पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया था। निलंबिन के साथ ही इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में सुधीर कुमार पोरिका और राकेश कुमार दूबे का मुख्यालय रेंज आईजी, पटना के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।वहीं डेहरी ऑन सोन के तत्कालीन एसडीपीओ संजय कुमार,भोजपुर के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार राउत, औरंगाबाद सदर के तत्कालीन एसडीपीओ अनूप कुमार और पालीगंज के एसडीपीओ रहे तनवीर अहमद को भी निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी चलेगी।साथ ही डेहरी ऑन सोन के तत्कालीन एसडीओ सुनील कुमार सिंह पर भी गाज गिरा है । एसडीओ सुनील कुमार सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है । वहीं, भोजपुर के तत्कालीन एमवीआई विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
तीन अंचलाधिकारियों को भी निलंबित कर दिया है।
निलंबित किए गए अंचलाधिकारियों में भोजपुर के कोईलवर के तत्कालीन अंचलाधिकारी अनुज कुमार, पटना के पालीगंज के अंचलाधिकारी रहे राकेश कुमार और औरंगाबाद के बारूण के तत्कालीन अंचलाधिकारी बसंत राय शामिल हैं।
खनन के पांच अफसर निलंबित
इतना ही नहीं खान एवं भूतत्व विभाग ने पांच अपसरों को सस्पेंड कर दिया है । इनमें एक सहायक निदेशक और चार खनन विकास पदाधिकारी शामिल हैं। जिन लोगों को सस्पेंड किया गया है उसमें सहायक निदेशक संजय कुमार, खनिज विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिन्हा, राजेश कुशवाहा और मुकेश कुमार शामिल हैं। इनके अलावा खनन निरीक्षक मधुसूदन चतुर्वेदी और रंजीत कुमार की सेवाएं सहकारिता विभाग को लौटाई गई हैं। उनके निलंबन की भी संस्तुति की गई है।बता दे की अवैध बालू खनन का मामला मंगलवार को बिहार विधानसभा में उठा था। जिसे लेकर खूब हंगामा हुआ। विधानसभा में हंगामे के बाद सरकार ने कार्रवाई की है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और अधिकारियों पर कार्रवाई संभव है।सरकार की इस कार्रवाई के बाद सरकारी अधिकारियों में अंदर ही अंदर खौफ देखा जा रहा है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर कोचाधामन थाना में शपथ, जागरूकता रैली निकालकर दिया नशामुक्त समाज का संदेशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम एसपी के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में कोचाधामन थाने में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर शपथ लिया गया। थाना अध्यक्ष इजहार आलम … Read more
- KatiharNews:मोहर्रम के अवसर पर धुमधाम से निकाला गया ताजिया जूलूस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजामप्रशासन के देखरेख में आखाडा के खलीफा ने जूलूस निकाला कटिहार ग्रामीण – जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मोहर्रम का पर्व परंपरागत भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। गम और शहादत के … Read more
- कटिहार:सांसद ने किया हाई मास्ट एलईडी लाइट का उद्घाटनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफला मखदुमपुर हाट एवं अंबेडकर चौक हफ़लागंज में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत सांसद तारिक अनवर के द्वारा अनुशंसित 16 मीटर हाई मास्ट एलईडी लाईट अधिष्ठापन … Read more
- पीएचसी के सामने ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली आपूर्ति ठपअमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद मौके … Read more
- सांसद तारिक अनवर ने सुनी ग्रामीणों की समस्या,निदान का दिया भरोसामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या नौ हफलागंज कार्तिक स्थान चौक में विवाह भवन एवं हाई मास्ट एलईडी लाईट लगाने की मांग स्थानीय ग्रामीण सहित सिरनिया पश्चिम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष … Read more
- एनएच-31 पर पिकअप के खराब होने से लगा घंटों जाम, यात्री परेशानकुरसेला/कटिहार – एनएच-31 पर कुरसेला चौक के समीप शुक्रवार को एक ओवरलोड पिकअप वाहन के अचानक खराब हो जाने से करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों … Read more
- बेटियों को पढ़ाइए,शादी की चिंता मत कीजिए”सम्मान समारोह में भावुक हुईं बीपीएससी में सफल ऐश्वरीसमाज के तानों के बीच माता-पिता ने किया विश्वास उसी बेटी ने बढ़ाया पूरे बारसोई का मान बारसोई /कटिहार – 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बनी बारसोई … Read more
- 20 लाख से अधिक का कर्ज लेकर फरार 10 ऋणधारकों पर शिकंजागैरजमानती वारंट जारी कोढ़ा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित इंडियन बैंक की रामपुर शाखा से ऋण लेकर बकाया नहीं चुकाने वाले 10 खाताधारकों पर बैंक ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लगातार … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच डिग्निटी किट व सहायता राशि का वितरणमनिहारी /कटिहार – प्रखंड के नवाबगंज बालू टोला वार्ड संख्या-09 में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी … Read more
- मनसाही में शान्ति पूर्वक संपन्न हुआ मुहर्रम, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाममनसाही/कटिहार -मनसाही परिक्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर विभिन्न खलीफाओं के द्वारा अपने-अपने गांव के इमामबाड़ा से मुहर्रम जुलूस निकाला गया जो विभिन्न गली मोहल्ले से गुजरते हुए अमीरगंज बथना के … Read more
- KatiharNews:शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम,मुसापुर कर्बला में उमड़ी आस्था की भीड़कोढा / कटिहार- प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व इस वर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रखंड के मुसापुर चौक स्थित कर्बला मैदान में विभिन्न पंचायतों एवं कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र से … Read more
- दूसरी पत्नी को घर लाया पति, पहली पत्नी ने थाने पहुंचकर मांगा न्यायकिशनगंज/सागर चंद्रा युवक ने दूसरी शादी कर पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना से आहत महिला न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची। टाउन थाने में काशीपुर बेलवा निवासी पीड़िता … Read more
- टेढ़ागाछ में मुहर्रम पर फुलबारी मजार पर लगा मेला, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतबकिशनगंज /टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम के पवित्र अवसर पर ऐतिहासिक फुलबारी मजार पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान अखाड़े के खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए लाठी-डंडे और पारंपरिक युद्ध … Read more
- किशनगंज नप अध्यक्ष ने सोशल मीडिया में अपमानजनक पोस्ट किये जाने की शिकायत दर्ज कराईकिशनगंज/सागर चंद्रा नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने सोशल मीडिया में अपमानजनक पोस्ट किये जाने मामले में गहरी नाराज़गी ज़ाहिर की है। घटना से आहत नप अध्यक्ष ने बार-बार भ्रामक प्रचार-प्रसार कर उनकी सम्मानजनक छवि को धूमिल … Read more
- इलाज कराने किशनगंज पहुंचा अररिया का युवक लापतासागर चंद्रा/ किशनगंज स्थानीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अपने परिजन के साथ इलाज कराने पहुंचे अररिया निवासी मानसिक रूप से बीमार युवक के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद भी … Read more
- किराना दुकान से हजारों की चोरी, तीन ताले तोड़कर ले गए नकदी,व्यापारियों में दहशतपौआखाली/प्रतिनिधि जिले के पौआखाली नगर बाजार में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार अहले सुबह इमामबाड़ा चौक के समीप स्थित एक किराना दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने … Read more
- बहादुरगंज में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम,भाईचारे की मिसाल बनी ताजिया व अखाड़ा परंपरानिसार अहमद/बहादुरगंज (किशनगंज): बहादुरगंज में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीर अली हुसैन चौक से सुबह … Read more
- एसएसबी बीओपी फतेहपुर ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपीलविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ भारत नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन फतेहपुर के जवानों एवं फतेहपुर पुलिस वह नेपाल पुलिस फोर्स के द्वारा संयुक्त रूप से मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी … Read more
























