न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : टेढ़ागाछ में किसानों के मांगों के समर्थन में सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न चौक चौराहे पर भारत बंद का असर देखा गया।सुबह ग्यारह बजे से लेकर दिन के तीन बजे तक बाजार बंद रहा और सड़क पर लोगों ने टायर जला कर किसान विरोधी बिल व किसान के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करते रहे।इस दौरान किसानों के समर्थन में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुदस्सिर आजाद के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में किसानों के साथ राजद,कॉंग्रेस, एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर किसानों की मांगों के समर्थन में केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।

इस दौरान लोगों ने टेढ़ागाछ से बलुआ जगीर तक विभिन्न चौक चौराहों में टायर जलाकर सुबह के 11 बजे से दिन के तीन बजे तक सड़क को जाम कर दिया और विरोध प्रर्दशन कर किसानों के मांगों को उचित बताया। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारे बाजी की गई। प्रर्दशनकारी ने किसानों के खिलाफ काला कानून को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार से मांग की है। उन्होंने बताया जब तक केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मांगों को पूरी नहीं की जायेगी।

तबतक वे किसानों के आंदोलन में उनके साथ सड़क पर उतरेंगे।भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए मुखिया संघ के अध्यक्ष मुखिया मुदस्सिर आजाद उर्फ छोटे,धबेली पंचायत के मुखिया नजमुद्दीन,समाजसेवी अकमल समसी,पूर्व जिला परिषद शौकत अली,महबूब राय, राजद के प्रखंड अध्यक्ष साबिर आलम,नौशाद आलम, उप मुखिया नुर आलम,मुस्ताक समशी, तारीख अमीन, हाजी सौयब साबिर आलम, असगर आलम, नफीस हैदर, अबूबकर, नेहाल अहमद, नकिर आलम,करीम आजाद सहित सैकड़ों लोगों ने भारत बंद के दौरान सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

Share this news

Leave a Comment