न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

महानंदा नदी में डूबने से किशोर की मौत जबकि युवती लापता,परिजनों में मचा कोहराम

नहाय खाय के दिन हुए हादसे से परिजनों में मचा कोहराम

सागर चंद्रा/किशनगंज

नहाय खाय के दिन अपने परिवार के साथ मोजा बाड़ी घाट पर स्नान के लिए पहुंचे एक किशोर की डूबने से मौत हो गई जबकि युवती की तलाश जारी है । शुक्रवार सुबह घटित घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद एक युवक ने महानंदा नदी में छलांग लगा कर एक बच्चे को बाहर निकाल लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक के द्वारा जांचोपरांत उसे मृत घोषित करते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बहादुरगंज सताल नेहाल भाग निवासी 14 वर्षीय शिवम कुमार पिता हरेंद्र कुमार यादव के रूप में की गई है।

जबकि नदी में डूबे शिवम के 22 वर्षीय चचेरी बहन प्रिया पिता राजेश यादव की तलाश की जा रही है। टाउन थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक के पिता हरेंद्र यादव टाउन थाने में पुलिस वाहन चालक थे। निजी कारणों से वे फिलहाल लंबी छुट्टी पर हैं।


वहीं परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह शिवम और प्रिया छठ पर्व को लेकर अपने परिजनों के साथ स्नान करने के लिए मोजा बाड़ी घाट पहुंचे थे।इसी दौरान दोनों गहरे पानी में समा गए। मौके पर मौजूद एक युवक ने शिवम को पानी से बाहर निकल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

जबकि प्रिया की तलाश की जा रही है। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम भी प्रिया की तलाश कर रही है। परिजनों ने बताया कि आगामी दिसंबर माह में प्रिया की शादी होने वाली थी। परिवार में ज़श्न का माहौल था। प्रिया पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाने की तैयारी कर रही थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

Share this news

Leave a Comment