न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

झारखंड :पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में आईईडी बरामद

झारखंड /गिरिडीह गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।मालूम हो कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान गुप्त सूचना पर एक करोड़ के इनामी नक्सली अनिल दा दस्ते का हार्डकोर नक्सली जयराम बेसरा को गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के राजाभिट्टा के जंगल से जयराम बेसरा को गिरफ्तार किया … Read more

पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़,तीन गिरफ्तार

झारखंड /रामगढ़ रामगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया पुलिस ने रांची के बाइक चोर अमित और रोशन तिर्की के पास से चोरी की बाइक बरामद की, रामगढ़ मुराम कला टायर मोटर से चोरी की बाइक बरामद की गई, बाइक का नंबर जे एच 24- 6704 है, इस दौरान पुलिस ने … Read more

देवघर : महा शिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़,हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुई बाबा नगरी

झारखंड/देवघर महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर के शिव मंदिर में आज श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी है । वहीं द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में महाशिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में शिवभक्त देवघर पहुंच … Read more

झारखंड :दिवंगत नौ सैनिक के परिजनों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

झारखंड /डेस्क मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में पलामू के चैनपुर निवासी नेवी के दिवंगत जवान सुरज कुमार दुबे के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिवंगत नवसैनिक के परिजनों ने एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नौसैनिक दिवंगत सुरज कुमार दुबे का अपहरण एवं हत्या की … Read more

झारखंड : घोड़े पर सवार होकर विधान सभा पहुंची कांग्रेस विधायक ,कहा गौरवान्वित महसूस कर रही हूं

झारखंड /रांची झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन आज महिला दिवस के दिन विधानसभा में परिसर में अचानक ही कांग्रेस विधायक के घोड़े पर सवार होकर पहुंचने से अजीबोगरीब स्थिति हो गई । मालूम हो कि कांग्रेस की बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची। हालांकि उन्हें विधानसभा में प्रवेश … Read more

झारखंड : कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने दिया विवादित बयान ,कहा बिजली कनेक्शन काटने वाले अधिकारियों को खूंटा से बांध दें

झारखंड /जामताड़ा जामताड़ा कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी ने आज विवादित बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि, बिजली बिल का बकाया होने के बाद कनेक्शन काटने वाले अधिकारी कर्मचारी को खूंटा से बांध दें. ये विधायक जी ने लोगों से अपील की है. किसी भी बिजली कर्मी, अधिकारी को छोड़ने की आवश्यकता नहीं है. … Read more

झारखंड : आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद,दो घायल ,सर्च ऑपरेशन जारी

झारखंड /रांची मालूम हो कि आज नक्सलियों ने चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट किया जिसमें तीन जवान शहीद हो गए जबकि, दो जवान घायल है। घायलों का इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है।मालूम हो कि सर्च ऑपरेशन के दौरान यह घटना घटी जिसके बाद आनन फानन में दो जवानों को एयर लिफ्ट करके रांची लाया … Read more

देवघर : महाशिव रात्रि पूजा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए गए कई निर्देश

झारखंड /देवघर देवघर समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक में बाबा मंदिर प्रभारी सह एसडीओ दिनेश कुमार यादव , पंडा धर्मरक्षणि सभा के अध्यक्ष सहित कई विभागीय अधिकारी सम्मिलित हुए।इस दौरान कोविड नियमों के अनुपालन, सुरक्षा व श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व विभिन्न बिन्दुओं पर … Read more

झारखंड :लातेहार में रोजगार की मांग को लेकर सैकड़ों लोगो ने किया प्रदर्शन ,सौंपा ज्ञापन

झारखंड /लातेहार रोजगार की मांग को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया है ।मालूम हो कि शिवपुरी कोल माइनस बालूमात चंदवा के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज लातेहार मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रोजगार कि मांग की है । झारखंड जनरल कामगार यूनियन के नेता प्रदीप गंजू ने धरना को संबोधित … Read more

झारखंड : जमशेदपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़,पुलिस ने 6 लोगो को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

झारखंड /जमशेदपुर पुलिस द्वारा एक सेक्स रैकेट का भडाफोड़ किया गया है ।मालूम हो कि जमशेदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साकची थाना अंतर्गत बंगाल क्लब के समीप एक ब्यूटी पार्लर में छापेमारी की ।जहा से तीन महिला और तीन पुरुष सेक्स वर्करों को गिरफ्तार किया गया है ।बताया जाता … Read more