अररिया:सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया /बिपुल विश्वास

जिला मुख्यालय अररिया में राजद के वरिष्ठ नेता,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष,फ़ारविसगंज विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी के.एन.विश्वास के आवास पर लालू प्रसाद यादव की 76वीं जन्मदिवस ‘’सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया गया।जन्मदिवस पर केक काटकर लालू जी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दी गयी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गयी।


जन्मदिवस समारोह में वरिष्ठ राजद नेता पोलो झा,जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश अग्रवाल,राजद युवा नेता अविनाश आनन्द,जिला प्रवक्ता द्व्य जगदीश झा गुड्डू व रामनारायण विश्वास,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के रमेश कुमार,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष संजीत मंडल,महादलित प्रकोष्ठ के अरुण मोहली, अधिवक्ता बीजेंद्र कुमार,युवा राजद के राजा यादव,कुमार मंगलम,नन्हें प्रियदर्शी,धीरेंद्र सिंह,सुशील यादव,मुकेश सिंह,राकेश झा,विकास राय सहित दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

अररिया:सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन