कुवाड़ी प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का हुआ शुभारंभ

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, कुवाड़ी में रविवार को एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया।


प्रधानाध्यापक कृष्ण मोहन भारती ने बताया कि बिहार सरकार की पहल के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से ऑनलाइन किया। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को आदर्श विद्यालय की अवधारणा, शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा डिजिटल एवं नवाचार आधारित शिक्षण व्यवस्था की जानकारी दी गई।प्रधानाध्यापक ने कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन के संचालन से विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!