सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंटिंग के नाम पर उगाही करने वाले दो गिरफ्तार

SHARE:

एसपी ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा

कटिहार – बिहार मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में नौकरी सेट कराने के नाम पर गिरोह चलानेवाले दो गुर्गों को कुरसेला पुलिस ने वाहन जांच के दौरान धर दबोचा। इस संबंध में प्रेसवार्ता के माध्यम से जिले के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि कुरसेला पुलिस 17–18 जुलाई की मध्यरात्री के आसपास बल्थी महेशपुर के पास सघन वाहन जांच कर रही थी।

इसी दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार दो युवकों ने पुलिस बल को देखकर दूर से ही मोटर साईकिल मोडकर भागने का प्रयास किया। तत्पर पुलिस जबानों व अधिकारियों ने भाग रहे दोनों युवकों को पकड लिया। एसपी के अनुसार जब इनकी मोटर साईकिल की तलाशी ली गयी तो उसमें पचास से अधिक मैट्रिक – इन्टर के मूल प्रमाण पत्र, दर्जन भर से अधिक बैंक के हस्ताक्षरित चेक, पांच सौ रुपये के स्टाप पेपर जिसपर विभिन्न व्यक्तियों ने हस्ताक्षर अंकित थे।

06 गोली, दो मोबाईल फोन पुलिस ने बरामद की। पकडे गये युवक की पहचान पूर्णियां जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र निवासी सोनू कुमार ( 26) पिता – भुट्टो सिंह एवं( 22) साहिल कुमार पिता भूनेश्वर साह के रुप में हुई है। पूछताछ के क्रम में गिरफःतार युवकों ने बताया है कि वे पटना के सुजीत कुमार एवं टीकापट्टी निवासी संजय कुमार एवं मिथुन कुमार के सहयोग से मद्य निषेध की सिपाही भर्ती परीक्षा में नौकरी दिलाने के नाम पर सेटिंग का गिरोह संचालित करते हैं।

गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा मे अंतित रुप से चयन के बदले प्रत्येक अभ्यार्थी से दस लाख रूपये वसूलता था। इनकी निशानदेही पर साहिल के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को बडी संख्या में सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र मिली है।इस संदर्भ मे कुरसेला थाना कांड संख्या 285/26 दर्जकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने अभियुक्त द्वारा प्रयुक्त मोटर साईकिल भी जप्त कर ली है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!