चार घंटे में लगाया गया बिजली ट्रांसफार्मर,उपभोक्ताओं ने जताया आभार

SHARE:


कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम


कोचाधामन प्रखंड के मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित कन्हैयाबाड़ी बाजार में विभाग की ओर से चार घंटे में बिजली का ट्रांसफार्मर लगाए जाने से उपभोक्ताओं ने विभाग का आभार व्यक्त किया है।

कन्हैयाबाड़ी बाजार में सुबह बिजली का ट्रांसफार्मर जलने के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर कोचाधामन चंदन कुमार दास को इसकी सूचना दी।

सूचना के उपरांत विभागीय प्रकिया पूरी करने के बाद जूनियर इंजीनियर चंदन कुमार दास के द्वारा चार घंटे में नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। इस कार्य में मानव बल सचिन कुमार सिंह, एहतशाम आलम इत्यादि शामिल रहे। ट्रांसफार्मर लगने के बाद सैकड़ों उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!