कटिहार–जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा आरक्षी अधीक्षक परिचय कुमार ने शनिवार को संयुक्त रूप से ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा मान्यता प्राप्त विभिन्न राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।निरीक्षण के क्रम में डीएम एवं एसपी ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का निर्धारित मानकों आधार पर सघनता से जांच किया।पदाधिकारी द्वय ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा को लेकर तैनात सुरक्षा कर्मियों से सजग एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस में रखे हुए ईवीएम वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह- जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से नियमित निरीक्षण किये जाने का निर्देश प्राप्त है।निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।





















