सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल प्लस टू राजकीयकृत राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा का मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

SHARE:

मनसाही/कटिहार – सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक साथ बिहार के 38 जिले के 534 प्रखंड के 551 मॉडल स्कूल को ऑनलाइन उद्घाटन किए। इस क्रम में प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल प्लस टू राजकीयकृत राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा का भी ऑनलाइन उद्घाटन हुआ।

इस मौके पर सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल प्लस टू राजकीयकृत राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा में प्रधानाध्यापक संजय कुमार झा, पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव,पूर्व मुखिया सह जदयू एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार उरांव,जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार, उपाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बब्बन सिंह,पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान प्रधानाध्यापक ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया। इनके बाद मॉडल स्कूल का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह कुरेठा पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव के द्वारा लाल फीता काटकर किया गया । पंचायत के मुखिया श्री यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का शुक्रगुजार हूं जो की मेरे ही पंचायत के स्कूल को मॉडल स्कूल घोषित किया।

इस विद्यालय से में 1986 में पढ़ कर मैट्रिक किए थे। छात्र – छात्राएं विद्यालय से पढ़कर डीएम,एसपी आदि बनेंगे।वहीं प्रधानाध्यापक संजय कुमार झा ने कहा कि मॉडल स्कूल में नामांकन करने के लिए पहले सभी छात्र – छात्राओं को वर्ग आठ पास करना होगा उनके बाद ही उनका नामांकन मॉडल स्कूल में होगा।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार झा,शिक्षक सीता मिश्रा, जयप्रकाश भगत,ददन कुमार सिंह, विशाल कुमार झा,कमरेंद्र कुमार मंडल,कुमारी मंजू भगत,केसरी नंदन मौर्य, अमित कुमार सिंह,विवेक कुमार,सुजीत कुमार, गजाला तरन्नुम,चंद्रकांत चौहान, सबीहा कौसर,प्रिया कुमारी, अभिषेक कुमार,नितेश कुमार,विजय कुमार पाल, विशाल कुमार दास,चंदन कुमार,जितेश कुमार, मनीषा भारती,विकास मिश्रा, मोहम्मद सादिक हुसैन, मोहम्मद फारूक,हुमा मुर्तजा, मेहरूनिशा, मोहम्मद आजाद, केतन कुमार,नीलम देवी, अभिभावक जीवछ मंडल आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!