पीएचसी में साप्ताहिक बैठक का हुआ आयोजन

SHARE:

टीबी स्क्रीनिंग बढ़ाने और परिवार नियोजन पर दिया जोर

अमदाबाद/कटिहार – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयकुमार की अध्यक्षता में एएनएम एवं आशा फैसिलिटेटरों की साप्ताहिक बैठक हुई।बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया गया।

साथ ही 11 से 31 जुलाई तक चल रहे परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान स्थायी एवं अस्थायी परिवार नियोजन साधनों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।किशोर-किशोरियों के नियमित टीकाकरण को भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में काउंसलर अमित कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!