कटिहार न्यायालय में लगी विशेष लोक अदालत,चेक बाउंस के 9 मामले निष्पादित

SHARE:

कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय मे पहली बार आयोजित स्पेशल लोक अदालत का सफल आयोजन जिला जज रणवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस विशेष लोक अदालत में 41 लाख 84 हजार 800 रुपये की समझौता राशि पर 9 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया । इस विशेष लोक अदालत के लिए दो बेंचों का गठन किया गया था।

एक बेंच का नेतृत्व एसीजेएम कुलदीप कुमार श्रीवास्तव तथा दूसरी बेंच का नेतृत्व न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार द्वारा किया गया। दोनों न्यायिक अधिकारियों के प्रयास से पक्षकारों के बीच आपसी सहमति के आधार पर लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया। डीएलएसए सचिव कमलेश सिंह देबू ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में केवल धारा 138 चेक बाउंस से संबंधित मामलों को रखा गया था।

जो काफी सफल रही । उन्होंने कहा कि औलोक अदालत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें केवल मुकदमों का निपटारा ही नहीं होता, बल्कि इससे आपसी रिश्तों में आई दूरियां भी समाप्त होती हैं। चूंकि चेक बाउंस के अधिकांश मामलों में दोनों पक्ष पहले से परिचित होते हैं। इसलिए समझौते के बाद उनके बीच पुराने संबंध भी पुनः स्थापित हो जाते हैं।

इससे न्यायालय का समय बचने के साथ-साथ पक्षकारों को भी लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है। वही आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!