24 लीटर विदेशी एवं 78 लीटर देशी शराब के साथ 02 गिरफ्तार
डंडखोरा /कटिहार – डंडखोरा थाना पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग अलग जगह से 24 लीटर विदेशी तथा 78 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अपराह्न में पुलिस ने कबैया गांव के एक घर में छापेमारी कर में 70 लीटर देशी शराब के साथ रमन कुमार साह को गिरफ्तार किया तो वहीं लगभग हजार लीटर जाबांज नष्ट कर दिया।जबकि उसी रात गुप्त सूचना के सत्यापन को लेकर निकली पुलिस ने एक शराब तस्कर को मोटरसाइकिल और 24 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान लालबाबू उर्फ मिर्जा अली बलुवा बैरगाछी, थाना- हसनगंज के रुप में हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह की गश्ती में निकली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति तल्लु मुर्मू, पिता लखन मुर्मू,सकिन-सौरिया संथाली के घर के पास 08 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया है।हलांकि अभियुक्त घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा है।
थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि सभी मामलों को लेकर थाना में कांड दर्ज करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।फरार आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा। मौके पर एसआई अरबिंद कुमार,एएसआई राहुल कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहे।






















