नीट परीक्षा में मो नजर ने सफलता किया हासिल, प्रखंड में खुशी का माहौल

SHARE:

फलका/ कटिहार – प्रखंड के मोरसंडा पंचायत में मोरसंडा गांव निवासी निवासी मो. नजर हामी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट में सफलता परचम लहराकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर, बुके भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

मो. नजर हामी,सीएसपी संचालक एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मो. रजा उर्फ टीटू एवं शिक्षिका तोहफा अदबी के पुत्र हैं। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने मोo नजर हामी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं सम्मान समारोह में लखन देव ठाकुर, राजेश मरांडी, जयप्रकाश पासवान, राजू चौधरी भाजपा कार्यकर्ता निरंजन निसाद उप मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधि समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मो. नजर हामी के सफल चिकित्सक बनने और समाज की सेवा करने की कामना की।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!