पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट, महिला घायल

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज
शहर के खगड़ा माछमारा में पूर्व के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी। घटना में ललिता देवी पति नरेश हेम्ब्रम घायल हो गई। ललिता को बचाने के लिए पहुंची गीता देवी पति उमेश हेम्ब्रम और सपना कुमारी की भी पिटाई कर दी गई।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के बाद ललिता देवी की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में राहुल सिंह, मुशर्रफ अंसारी सहित 9 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!