बाइक नहीं मिली तो बौखलाया पति, पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला,मुकदमा दर्ज

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

दहेज में अपाचे बाइक की मांग पूरी नहीं करने से नाराज पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। शहर के लाइन मोहल्ला में घटित घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। जिसका फायदा उठाकर टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के छोटा पोखरिया निवासी आरोपी पति काबुल आलम मौके से फरार हो गया।

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने लाइन मस्जिद निवासी घायल महिला सबाना बेगम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चाकू से वार किए जाने से उसकी नाक पर गहरे जख्म हो गये थे। सदर अस्पताल में इलाज के बाद सबाना घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। टाउन थाने में पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं पीड़िता ने बताया कि दहेज की मांग कर काबुल अक्सर उसे प्रताड़ित करता रहता है। 5 दिन पूर्व भी वह घर में रखे 1 भर सोना और 60 भर चांदी का जेवरात लेकर चला गया था। पीड़िता ने अपने पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!