नगर आयुक्त व अंचलाधिकारी के नेतृत्व में चला अतिक्रमण मुक्त अभियान

SHARE:

केबी झा कॉलेज से भगवान चौक तक हटाया गया अस्थायी अतिक्रमण

कटिहार – नगर निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार एवं अंचलाधिकारी सोनू कुमार भगत की उपस्थिति में केबी झा कॉलेज से भगवान चौक तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर यातायात को सुगम बनाने तथा आम नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में सार्वजनिक सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी और नियमों का पालन करने की अपील की।इस अवसर पर नगर निगम के सहायक अभियंता विवेक कुमार, कनीय अभियंता अजय सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी नूर अली सहित नगर निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।नगर आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि शहर को स्वच्छ,सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!