रुपये के लेन देन को लेकर मारपीट, युवक घायल

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

रुपये के लेन देन को लेकर उपजे विवाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। फरसा डांगी निवासी पीड़ित चन्दन दास के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं पीड़ित ने बताया कि वह स्थानीय रेलवे स्टेशन में कूली का काम करता है।

गत शनिवार को घर से काम पर जाने के दौरान हलीम चौक के समीप गांव के ही गणेश यादव ने उसे घेर लिया और पूर्व के मामले को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान गणेश ने किसी भारी वस्तु से चंदन के सिर पर वार कर दिया।

सिर पर गंभीर चोंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। जबकि गणेश मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद वह घटना की शिकायत लेकर टाउन थाने जा पहुंचा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!