सागर चंद्रा / किशनगंज
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संख्या 04127/04128 (कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल) साप्ताहिक स्पेशल की सेवाओं का विस्तार किया है। यह अतिरिक्त सेवाएं अपने मौजूदा समय-सारणी, मार्ग एवं ठहराव के अनुसार संचालित होंगी, जिससे असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश राज्यों के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
ट्रेन संख्या 04127 (कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी) साप्ताहिक स्पेशल की अतिरिक्त सेवा 16 जुलाई से शुरू की गयी है। यह ट्रेन 3 सितंबर, 2026 तक कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक गुरुवार को 08:00 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04128 (गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल) साप्ताहिक स्पेशल की अतिरिक्त सेवा 17 जुलाई से शुरू की गयी है। यह ट्रेन 4 सितंबर, 2026 तक गुवाहाटी से प्रत्येक शुक्रवार को 22:00 बजे प्रस्थान करेगी। दोनों ट्रेनों की सेवाएं अपने प्रारंभिक स्टेशनों से अतिरिक्त 08 फेरों के लिए चलेगी।
























