KishanganjNews:डुमरिया से खगड़ा करबला बाईपास रोड का होगा निर्माण :चेयरमैन

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगज शहर वासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से नगर परिषद् द्वारा कई पहल किया जा रहा है ।उसी क्रम में डुमरिया रेलवे ओवर ब्रिज से पथ निर्माण विभाग कार्यालय के होते हुए बाय पास सड़क निर्माण की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है।

नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बताया कि खगड़ा , मझिया से आने वाले लोगों को इस बाईपास सड़क के बन जाने से काफी सहूलियत होगी।

वही उन्होंने कहा कि सड़क के मध्य से गुजरे वाली जितने भी रेल फाटक है उसपर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की दिशा में पहल की जा रही है ।उन्होंने कहा कि रेलवे के वरीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर 2026 तक सभी स्थानों पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई