असम से लाई गई नाबालिग रेड लाइट एरिया से हुई फरार, दो बहनो को नौकरी दिलाने का झांसा देकर असम लाया गया था खगड़ा
एसपी- सागर ने कहा पीड़िता से पूछताछ जारी, दोषी बख्से नहीं जाएंगे / किशनगंज
किशनगंज/प्रतिनिधि
खगड़ा रेड लाइट एरिया से फरार हुई नाबालिग लड़की
को स्थानीय लोगों ने गुरुवार को पुलिस के हवाले कर दिया है। परेशान होकर नाबालिग लड़की किसी तरह से खगड़ा रेड लाइट एरिया से निकली।वहां से भटक कर खगड़ा पासवान टोला के पास पहुंच गई।आसपास के लोगों की नजर उक्त नाबालिग लड़की पर पड़ी।लोगों ने नाबालिग लड़की से भटक कर आने का कारण पूछा।इसके बाद लोगों ने फ़ोन कर टाउन थाना की पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग लड़की को थाना लाया गया। पुलिस नाबालिग लड़की की काउंसिलिंग कर रही है। नाबालिग लड़की असम की रहने वाली है।बताया जाता है की गुरुवार को नाबालिग लड़की दवाई खाने के बहाने किसी तरह से रेड लाइट एरिया से निकली थी।वहां से निकलकर खगड़ा पासवान चौक के पास पहुंच गई।उस समय उसे कुछ भी नहीं सूझ रहा था।तभी कुछ लोगों की नजर नाबालिग लड़की पर पड़ी।
नाबालिग लड़की परेशान लग रही थी।तभी लोगों ने सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी थी।पुलिस के द्वारा यह पता लगाया जा रहा है की नाबालिग लड़की कैसे किशनगंज पहुंच गई।देह व्यापार के चंगुल में कैसे फंसी।बताया जाता है की नाबालिग लड़की व उसकी सगी बहन को बहला फुसलाकर कर काम दिलाने का झांसा देकर किशनगंज लाया गया था।
असम मे कहा गया था कि फैक्ट्री मे पुड़िया पैक करना होगा। जिसके बाद दोनों महिला के साथ किशनगंज पहुंची।उसे पहले से ये पता नहीं था की उसे परेशान किया जाएगा। हालांकि मामले में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।
पीड़िता ने बताया कि उसका नाम कुछ ओर है। लेकिन खगड़ा स्थित मुन्नी नाम की महिला के घर मे रखा गया था। जहाँ मेरा नाम बदलकर काजल रख दिया गया था। वहां उसे नशीली दवाई देकर रखा जाता था। कभी दोपहर के समय पांजीपाड़ा ओर पास के एरिया मे लेकर जाया जाता था। जहाँ गलत कार्य करवाया जाता था।
पीड़िता ने बताया कि उसका नाम कुछ ओर है। लेकिन खगड़ा स्थित मुन्नी नाम की महिला के घर मे रखा गया था। जहाँ मेरा नाम बदलकर काजल रख दिया गया था। वहां उसे नशीली दवाई देकर रखा जाता था। कभी दोपहर के समय पांजीपाड़ा ओर पास के एरिया मे लेकर जाया जाता था। जहाँ गलत कार्य करवाया जाता था।
पीड़िता ने बताया कि मुन्नी नाम की महिला अपने घर मे छिपा कर रखती थी। धंधा के आड़ मे वह किसी प्रकार की नशीली सामान पैक करवाती थी। कोई अनजान आदमी आने पर उसे घर के अंदर बनाए गए तहखाना मे भेज देती थी।उसके साथ उसकी छोटी बहन को लाया गया था पता नहीं वह कहाँ हैं कुछ पता नहीं चल रहा है।पूर्व वार्ड पार्षद गुड्डू ने बताया कि कार्रवाई के बावजूद रेड लाइट एरिया मे धंधा बेरोकटोक जारी है।कदम उठाने पर झूठा मामला दर्ज करवा दिया जाता है।मामले मे पुलिस अधीक्षक संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करें।मामले में पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।वन स्टॉप सेंटर व पुलिस के द्वारा मामले की जानकारी ली जा रही है। इस मामले मे जिसका भी नाम आ रहा है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।इस पुरे गिरोह के नेटवर्क तक पुलिस पहुंचेगी।
