प्रतिनिधि/ किशनगंज
रिश्ते के जीजा ने साली को हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं पीड़िता को बदनाम करने के लिए घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया। घटना के बाद कुछ दिनों तक पीड़िता पंचायत के फैसले का इंतजार करती रही। लेकिन पंचायत से न्याय नहीं मिलने पर वह पुलिस के समक्ष जा पहुंची। पीड़िता के लिखित शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार पौआखाली थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता बीते 18 सितंबर को जरूरी काम से बाजार जा रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के राजीबस्ती निवासी रिश्ते के जीजा मोहसीन रजा के साथ हो गई।
मोहसीन ने उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दिया। जिसे पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई। मोहसिन उसे ठाकुरगंज स्थित होटल में ले गया और एक कमरे में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
मोहसीन ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। पीड़िता के द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद उसके परिजन मोहसीन के घर पहुंचे। लेकिन मोहसीन के परिजनों ने दुर्व्यवहार कर उन्हें भगा दिया।
नतीजतन पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची। पीड़िता के लिखित शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
