न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :शहर में जल जमाव की समस्या को लेकर मेयर के अगुवाई में नाला का किया जा रहा है सफाई, जल्द ही शहर वासियों को जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी

कटिहार /रितेश रंजन

कटिहार शहरी क्षेत्र में इन दिनों जल जमाव की समस्या से शहरवासी खासे परेशान है। इस जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से कई जगह नालों की सफाई की जा रही है। इसी कड़ी में मेयर विजय सिंह के नेतृत्व में वार्ड पार्षद सहित नगर निगम के कर्मियों के द्वारा युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

शहर के विभिन्न जगहों पर नालों की सफाई कराई जा रही है। इसी कड़ी में समाहरणालय के समक्ष मेयर विजय सिंह और वार्ड पार्षद के द्वारा सफाई कर्मचारियों से बंद नालों की सफाई की जा रही है। इस संबंध में मेयर विजय सिंह ने बताया कि शहर में कई जगह नालों पर पर स्लेप डालकर लोग दुकानदारी कर रहे हैं।

जिसकी वजह से नालों की सफाई नहीं हुई है और उसी जगह पर नाला बंद हो गया है। जिसके कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है। आज नगर निगम की ओर से सभी जगह बंद नालों की सफाई की जा रही है। जल्द ही शहर वासियों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी।

Share this news

Leave a Comment