न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दरभंगा : एस टी ई टी अभ्यार्थी संघ, बिरौल ने माननीय उच्च न्यायालय पर सकारात्मक परिणाम का भरोसा जताया

अमित वर्मा


एसटीईटी अभ्यर्थी संघ बिरौल ने घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बंगरहट्टा गांव में संघ के संयोजक श्री केशव चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक की जिसमें माननीय उच्च न्यायालय पटना के द्वारा एसटीईटी अभ्यर्थीयों के पक्ष में परिणाम देने का भरोसा जताया।
केशव चौधरी ने कहा की कल माननीय उच्च न्यायालय पटना में एसटीईटी परीक्षा रद्द किए जाने के खिलाफ बहस होनी है जिसमें हम लोगों को सकारात्मक परिणाम की आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है।


अभ्यार्थी उगन कुमार ने कहा कि अब एकमात्र उम्मीद न्यायालय ही रह गई है और न्यायालय सच्चाई के पक्ष में फैसला जरूर सुनाएगी।
विक्रम चौधरी ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त हुई थी इसलिए फैसला हमारे पक्ष में आकर रहेगा।
आकाश कुमार ने कहा कि परीक्षा रद्द किए जाने से पूरी तरह से क्षुब्ध हु। प्रदेश के हजारों छात्रों कल के फैसले का इंतजार कर रहे हैं आशा करता हूं सकारात्मक फैसला आएगा।


मौके पर शीतल चौधरी नटवर पंडित मोहम्मद शाह आलम सहित दर्जनों अभ्यर्थियों मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment