न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : टेढ़ागाछ में ठनका गिरने से एक बच्ची की मौत ।गांव में पसरा मातम

किशनगंज/विजय कुमार साहा

बज्रपात से एक बच्ची की मौत

टेढ़ागाछ प्रखंड के डाकपोखर पंचायत अंतर्गत बेणुगढ़ वार्ड नंबर 02 में शुक्रवार को बारिस व बज्रपात होने से पूजा कुमारी(12) की मौत हो गई है। इस घटना की पुष्टि सीओ अनिल कुमार संतोषी ने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका पूजा कुमारी बारिश के दौरान गाँव के बच्चों के साथ घर से बाहर बारिस में नहा रही थी। नहाने के दौरान बज्रपात होने से उनकी मौत हो गई।

मृतका पूजा कुमारी को उठाकर घर लाया गया।तबतक उनकी मौत हो गई थी।मृतका पूजा कुमारी के पिता बिल्ला हरिजन धन रूपनी करने बाहर गये हुए हैं और उनकी माँ दुलारी देवी घर में है।उसका रो रो कर बुरा हाल है।घर में मातम पसरा हुआ है।मृतका चार भाई बहनें थी।वे सबसे बड़ी बहन थी।

इस आसमानी बिजली में बच्ची की दर्दनाक मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है।घर पर रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है।लोग उनकी माँ को सांत्वना दे रहें हैं।लेकिन परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Share this news

Leave a Comment