न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विदेश : ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन का भारत दौरा हुआ रद्द ,जॉनसन ने दौरा रद्द करने पर जताया खेद

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने भारत दौरा रद्द कर दिया है । मालूम हो कि आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर श्री जॉनसन का भारत दौरा प्रस्तावित था । परंतु अब उनका दौरा रद्द हो चुका है ।बता दे कि श्री जॉनसन गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे ।

राइटर्स के मुताबिक भारत दौरा रद्द करने पर बोरिस ने पीएम मोदी को फोन कर खेद जताया है । ब्रिटेन में Covid के बढ़ते प्रकोप की वजह से दौरा रद्द किया गया है । रायटर्स के मुताबिक कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से यह दौरा रद्द हुआ है ।बता दे कि इंग्लैंड में दुबारा से सरकार के द्वारा पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा की गई है ।

Share this news

Leave a Comment