न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा नगर परिषद, अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान ने किया निरीक्षण

संवाददाता/किशनगंज

छठ महापर्व को लेकर किशनगंज शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने वार्ड नंबर 28 स्थित मझिया छठ घाट और वार्ड नंबर 11 के केला बागान छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष ने छठ घाटों पर चल रही तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही संबंधित कर्मियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने काम में देरी को लेकर कर्मियों को फटकार लगाई और जल्द से जल्द आवश्यक कार्य शुरू कराकर पूरा करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ पूजा के दौरान घाटों पर पहुंचने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।गौरतलब हो कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में घाटों पर साफ-सफाई सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करना नगर परिषद के लिए महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री पासवान ने संबंधित कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक तैयारियां जल्द पूरी करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद प्रदीप ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि संजय पासवान, कमलेश शर्मा, दीना पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment