दिव्यांग स्कूली छात्रा को डीएम ने ट्राइसाइकिल किया प्रदान,मिली राहत

SHARE:

हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत के भारीडीह गांव से एक सराहनीय और मानवीय पहल सामने आया है। यहां एक दिव्यांग स्कूली छात्रा नेहा कुमारी को जिला प्रशासन की ओर से बड़ी राहत मिली है।


जानकारी के अनुसार नेहा कुमारी को दिव्यांगता के कारण स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। जैसे ही इस बात की सूचना जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी को मिली। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपनी टीम को छात्रा का पता लगाने का निर्देश दिया। प्रशासन की तत्परता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 12 घंटे के भीतर नेहा को ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई।

रविवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी स्वयं भारीडीह गांव पहुंचे और छात्रा को ट्राइसाइकिल सौंपते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नेहा का हौसला बढ़ाते हुए उसे नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया।इस पहल को व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर जिले के सभी स्कूलों से दिव्यांग बच्चों की रिपोर्ट तैयार की जाए।

इसके बाद मिशन मोड में अभियान चलाकर ऐसे सभी जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तेजी से और सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।इस अवसर पर बलुआ पंचायत के मुखिया कंदलाल मुर्मू सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस त्वरित और संवेदनशील पहल की सराहना की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई