आंधी और बारिश से 18 घंटे बिजली रही बाधित

SHARE:

फसल,पेड़ और बिजली के पोल ने पकड़े जमीन

मनसाही/कटिहार – बीते रात्रि आयी आंधी और वर्षा से मनसाही परिक्षेत्र में व्यापक असर देखा गया। आंधी और वर्षा से किसानों को मकई एवं साग सब्जी के फसलों के साथ-साथ केला,आम और लीची के फसल को भी जहाँ नुकसान पहुंचा हैं।

वहीं क्षेत्र में कई जगह बड़े-बड़े पेड़ गिरने एवं बिजली के पोल गिरने से काफी नुकसान हुआ हैं।

इस कारण क्षेत्र में बिजली 18 घंटे तक बाधित रही। और उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं तैयार हो रहे केला की फसल पूरी तरीके से गिरकर बर्बाद हो गया हैं।फसलों के नुकसान को लेकर किसान चिंतित दिखे। और मुआवजे की मांग की।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!