कुर्सेला फायरिंग कांड का खुलासा,आरोपी देशी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

SHARE:

कटिहार – कुर्सेला थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल को कुर्सेला थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्व विवाद को लेकर सेमापुर सिक्कट थाना-बरारी निवासी धीरेन्द्र यादव पिता- भूदेव यादव ने रेलवे पुल के नीचे कटरिया थाना-कुर्सेला निवासी रंजीत सिंह पिता- जयचंद्र सिंह पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले का सत्यापन करते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इसके बाद पुलिस ने कांड दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना का कारण पूर्व का आपसी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और अन्य पहलुओं पर भी नजर रखी जा रही है।पुलिस ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई