CyberCrime:किशनगंज में मकान किराए के नाम पर साइबर ठग ने एक व्यक्ति को लगाया 50 हजार का चूना,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

साइबर अपराधियों ने किराए पर मकान लेने का झांसा देकर 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। शहर के खगड़ा निवासी पीड़ित मकान मालिक अनीस अहमद अंसारी के खाली मकान को किराया लेने के नाम साइबर ठग ने एडवांस किराए देने के नाम पर 50 हजार रुपए बैंक खाते से उड़ा लिया। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवायी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित ने अपना फ्लैट किराये पर देने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। शुक्रवार शाम एक व्यक्ति किरायेदार बनकर पीड़ित से मोबाइल पर बात की और फ्लैट किराये पर लेने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के व्हाट्सएप पर अपना आधार व पैन कार्ड की कॉपी भेजी और टोकन मनी के तौर पर पचास हजार रुपये का फर्जी मैसेज भेजा।

कुछ ही देर बाद आरोपी ने पीड़ित को फोन कर बताया कि गलती से पांच हजार की जगह पचास हजार रूपया भेज दिया गया है। इसके बाद वह 45 हजार रूपया वापस करने का आग्रह करने लगा।

बार-बार आग्रह करने पर पीड़ित ने बिना अकाउंट चेक किये आरोपी के बैंक खाते में 50 हजार रूपया भेज दिया। उसके बाद जब पीड़ित व्यक्ति ने अपना एकाउण्ट चेक किया तो उसे पता चला कि साइबर ठग ने उसे झुठा मैसेज भेजा था। इधर शिकायत दर्ज करने के बाद साइबर थाना की पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई